फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फेल होने पर भी टीम इंडिया में बने रहेंगे ये खिलाड़ी, टी20 टीम पक्की है जगह

Wed, 01 Jun 2022 01:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सभी खिलाड़ी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी जगह पहले ही टीम में पक्की हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। इस सीरीज में कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनयर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और सभी खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसी भी हैं, जो पहले ही भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप रहने पर भी तीन खिलाड़ियों का टीम में बने रहना तय है। 

टीम के कप्तान केएल राहुल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और गुजरात को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक की जगह भारतीय टीम में लगभग पक्की हो चुकी है। 
विज्ञापन

1. केएल राहुल

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल मौजूदा समय में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित के न होने पर राहुल टीम की कप्तानी भी करेंगे। 2021 टी20 विश्व कप में भी उन्होंने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी। शुरुआती मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन बाद में राहुल लय में लौटे थे। इसके बाद भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी राहुल ने जमकर रन बनाए हैं और उनका टी20 विश्व कप खेलना तय है। 
विज्ञापन

2. ऋषभ पंत

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। मौजूदा समय में वो भारत के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के नियमित सदस्य हैं। पंत ने इस आईपीएल में बहुत अच्छा प्रधर्शन नहीं किया है, लेकिन उनके जैसा खिलाड़ी किसी भी फॉर्म में आ सकता है और अपने दम पर मैच पलट सकता है। ऐसे में चयनकर्ता हर हाल में पंत को टीम में रखना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फेल होने पर भी उन्हें ज्यादा मौके मिलना तय है। 
विज्ञापन

3. हार्दिक पांड्या

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप के बाद हार्दिक पांड्या ने पहली बार भारतीय टीम में वापसी की है। उन्होंने इस सीजन आईपीएल में गजब का प्रदर्शन किया। बल्ले से कमाल करने के साथ ही उन्होंने गेंदबाजी और कप्तानी में भी अपना जलवा दिखाया। अब हार्दिक का प्रदर्शन खराब होने पर भी उन्हें एक से ज्यादा मौके मिलना तय है। हालांकि, हार्दिक की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नहीं लगता कि इसकी नौबत आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें