फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ने बनवाया नया टैटू

Tue, 05 Sep 2017 07:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
केएल राहुल ने बनवाया नया टैटू - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान सदस्य अपने खेल में तो अव्वल हैं हीं इसके साथ-साथ स्टाइल के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। टीम के खिलाड़ी फंकी हेयर स्टाइल तो रखते ही हैं इसके साथ ही उन्हें अपनी बॉडी पर टैटू बनवाने का भी शौक है। कप्तान विराट के साथ-साथ टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी भी टैटू को लेकर बेहद क्रेजी हैं। इस मामले में केएल राहुल सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में केएल राहुल ने अपने शरीर पर एक और टैटू बनवाया है। यह टैटू उनके सबसे बेस्ट फ्रेंड के लिए हैं। टीम इंडिया के ओपनर का बेस्ट फ्रेंड और कोई नहीं उनका अपना कुत्ता सिंबा है। सिंबा चाउ-चाउ ब्रीड का है। इसकी तस्वीर राहुल की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अकसर दिखाई दे जाती है। सबसे खास बात ये है कि सिंबा का अपना इन्सटाग्राम एकाउंट भी है। उसे कई लोग फॉलो भी करते हैं। राहुल ने सिंबा का टैटू अपनी पीठ के दाहिने हिस्से में बनवाया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ राहुल ने लिखा गेस कीजिए मेरी पीठ पर कौन है?? मेरा #लॉयन किंग।
  Guess who's got my back folks?? 😎
My #lionking 🦁💪 pic.twitter.com/QjUnZIu3z1 — K L Rahul (@klrahul11) September 5, 2017


सिंबा टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।  सिंबा कप्तान विराट कोहली का भी चहेता है। सिंबा टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ियों से मिल चुका है ऐसे में वो जल्दी ही टीम के साथ नजर आने लगे तो किसी को इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

  Morning coffee and PlayStation with Simba 😇❤ pic.twitter.com/YiyngdjHuQ — K L Rahul (@klrahul11) May 19, 2017


हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों के फंकी लुक को लेकर टिप्पणी की थी और कहा था कि अच्छे लोगों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। फंकी हेयर स्टाइल और शरीर पर टैटू अंतिम एकादश में चयन का आधार बन गया है। अच्छे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह बनाने के लिए ऐसा करना चाहिए।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें