तमिलनाडु में हाल ही में दो गुटों में विवाद के चलते राज्य के सीएम बने पलानीस्वामी के लिए मुश्किलें बार-बार कम होती नजर आ रही हैं। सत्ताधारी दल के लिए राहत भरी खबर ये है कि तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराए जाने की विपक्षी दलों की मांग के बीच सीएम पलानीस्वामी ने एक बैठक बुलाई जिसमें एआईएडीएमके के 111 विधायक शामिल हुए। इन सभी विधायकों ने सीएम पर भरोसा जताया है।
पढ़ें: तमिलनाडु: दिनाकरन बोले, शशिकला या मैं बन सकता था मुख्यमंत्री
बता दें कि 234 सदस्यीय विधानसभा में एआईएडीएमके के 134 विधायक हैं और एक सीट खाली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने मीडिया को बताया कि 111 विधायकों ने सीएम पलानीस्वामी पर विश्वास जताया है।
उन्होंने आगे बताया कि इन सभी विधायकों ने सीएम को सहयोग देने की बात कही है और साथ ही उनपर पर अपना भरोसा जताया है। बैठक में पलानीस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताने वाला एक प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया है। खबर है कि दिनाकरन की पार्टी के 9 नेताओं ने भी सीएम से फोन पर समर्थन देने की बात कही है।
पढ़ें: एआईएडीएमके को लगा तगड़ा झटका, 14 बागी नेता भाजपा में हुए शामिल
वहीं, इस भारी भरकम समर्थन मिलने से पलानीस्वामी की पार्टी मजबूत होने का दावा किया जा रहा है। क्योंकि इससे पहले हुई पार्टी की बैठक में इतनी संख्या में विधायक शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि पार्टी की पहले हुई बैठक में केवल 75 विधायक ही मौजूद थे।