फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: केएल राहुल ने टी-20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज

Mon, 27 Jan 2020 12:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
केएल राहुल ने 50 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका बनाई। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में केएल राहुल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। पहले मैच में राहुल ने 56 रन बनाए थे।  
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
इस 57 रन के साथ ही केएल राहुल टी-20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार दो अर्धशतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। अभ तक कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है। 

4 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही केएल राहुल ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी बराबरी कर ली है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने के मामले में राहुल ने धोनी की बराबरी कर ली है। अब दोनों के नाम बतौर विकेटकीपर दो अर्धशतक हैं, जबकि ऋषभ पंत के नाम एक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें