इससे पहले के मैचों में टीम इंडिया में केएल राहुल को खेलने का मौका नहीं मिला था। जिस पर आलोचक चयनकर्ताओं पर सवाल उठा रहे थे। सोमवार को केएल राहुल को मौका मिला भी तो वे खुद को साबित नहीं कर पाए। हालांकि केएल राहुल टी-20 फार्मेट के सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह टी-20 मैचों में कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा रन औसत रखने वाले बल्लेबाज हैं। केएल राहुल का टी-20 में रन औसत 50.89 और विराट कोहली का रन औसत 50.85 है।
बता दें कि टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी ट्राई टी-20 सीरीज के चौथे मैच में बारिश ने खलल डाला, जिसके चलते टॉस डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ। जिसके बाद मैच 19 ओवर्स का कर दिया गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को छह विकेटों से हरा दिया। इस सीरीज में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत रही।
देखें वीडियोः-