कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11
- फोटो : IPL/BCCI
अहमदाबाद वही मैदान है, जिसके बारे में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर से ज्यादा सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस को अच्छे से पता होगा। पिछले साल इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने उनके नेतृत्व में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। कंगारू टीम ने सिर्फ ट्रॉफी नहीं उठाई थी, बल्कि कमिंस ने भारत के खिलाफ फाइनल में मैदान पर कुछ बेहतरीन फैसले लिए थे, जिससे टीम इंडिया कभी उबर नहीं सकी थी। वहीं, ट्रेविस हेड ने इसी मैदान पर मैच जिताऊ पारी खेली थी। ऐसे में कोलकाता के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, सनराइजर्स के खिलाफ ऑन पेपर कोलकाता की टीम भारी दिख रही है। आंकड़े भी कोलकाता के मजबूत होने का इशारा करते हैं। दोनों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं। इनमें से 17 में केकेआर की टीम ने जीत हासिल की है, जबकि नौ मैचों में सनराइजर्स की टीम को जीत मिली। इस सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया। ईडन गार्डेन्स में खेले गए उस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने सात रन से जीत दर्ज की थी। दोनों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में कोलकाता ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 देखने के लिए यहां क्लिक करें...
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के क्वालिफायर-1 मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11
- फोटो : IPL/BCCI
कब है कोलकाता और हैदराबाद के बीच क्वालिफायर-1 मुकाबला?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का क्वालिफायर-1 मुकाबला 21 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा कोलकाता और हैदराबाद के बीच क्वालिफायर-1 मैच?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच क्वालिफायर-1 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा कोलकाता और हैदराबाद के बीच मैच?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11
- फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
दोनों स्क्वॉड:
कोलकाता बनाम सनराइजर्स
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, जे सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नीतीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह गजनफर, चेतन सकारिया।