फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ फॉर्म में लौटे वरुण चक्रवर्ती, टी20 प्रारूप में विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया

Sun, 19 Apr 2026 08:51 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

केकेआर ने आईपीएल 2026 में जीत का खोल लिया है। लेकिन यह मैच टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए भी अहम रहा जिन्होंने फॉर्म में वापसी की। वरुण ने इसके साथ ही टी20 प्रारूप में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वरुण ने टी20 प्रारूप में विकेटों का दोहरा शतक भी पूरा कर लिया है। वरुण तेजी से 200 टी20 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में वरुण ने अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला। उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के साथ वरुण टी20 क्रिकेट में 200 टी20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए।
विज्ञापन

वरुण से आगे सिर्फ अर्शदीप
वरुण ने सिर्फ 155 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों से भी आगे है। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वियों में कुलदीप यादव शामिल हैं, जिन्होंने 160 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। उनके बाद जयदेव उनादकट (162 पारियां) और मोहम्मद शमी (165 पारियां) इस मुकाम तक पहुंचे। अर्शदीप सिंह एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने कुल मिलाकर सबसे तेजी से (151 पारियां) यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन स्पिनर्स की श्रेणी में वरुण सबसे ऊपर हैं। 

अपने आईपीएल करियर में वरुण ने 89 मुकाबलों में 24.17 की औसत और 7.65 की इकॉनोमी रेट से कुल 105 विकेट लिए हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने पांच मुकाबलों में 30.60 की औसत से पांच विकेट चटकाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 45 मैचों में 16.61 की औसत और 7.55 की इकॉनोमी रेट से 73 विकेट लिए, जिसमें भारत के लिए दो बार फाइव विकेट हॉल शामिल हैं।
विज्ञापन

केकेआर ने खोला जीत का खाता
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 14 रन देकर तीन विकेट निकाले। सूर्यवंशी के अलावा, उन्होंने ध्रुव जुरेल और रियान पराग को अपना शिकार बनाते हुए राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। वरुण की शानदार गेंदबाजी मैच का रुख तय करने में निर्णायक साबित हुई। राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इसके जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। केकेआर ने 85 के स्कोर तक अपने छह विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) की जोड़ी ने 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें