फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके कप्तान रहाणे, धवन-गंभीर के इस अनचाहे क्लब में शामिल हुए

Sun, 19 Apr 2026 08:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

केकेआर ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला खामोश रहा। वह खाता भी नहीं खोल सके और अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चार विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ले से कोई योगदान नहीं रहा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे - फोटो : PTI
रहाणे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आरआर के खिलाफ रहाणे 12वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रहाणे के बाद इस लिस्ट में पार्थिव पटेल का नाम है, जो आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 11 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं, शिखर धवन (10), गौतम गंभीर (10) और डेविड वॉर्नर (9) का नाम भी इस अनचाही लिस्ट में शुमार है।
विज्ञापन

रिंकू सिंह - फोटो : IPL
छह मुकाबलों के बाद जीती केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। केकेआर के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने सातवें विकेट के लिए दमदार साझेदारी कर केकेआर के लिए जीत का खाता खोला। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें