फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB Live Streaming: सात नहीं, इतने बजे शुरू होगा केकेआर-आरसीबी का मुकाबला, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच

Fri, 21 Mar 2025 04:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore (KKR vs RCB) IPL Live Streaming, Telecast: केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, जबकि आरसीबी की कमान इस बार रजत पाटीदार के हाथों में है। केकेआर ने पिछले सीजन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया था। रहाणे के सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम केकेआर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) नए कप्तान की अगुआई में खिताब के बचाव का अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। केकेआर के सामने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की चुनौती होगी जो कोलकाता की ही तरह नए कप्तान की अगुआई में खेलने उतरेगी। 
विज्ञापन

रहाणे के सामने खिताब बरकरार रखने की चुनौती
केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, जबकि आरसीबी की कमान इस बार रजत पाटीदार के हाथों में है। केकेआर ने पिछले सीजन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया था। रहाणे के सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती होगी, जबकि पाटीदार के पास वो काम करने का मौका है जो अब तक उनसे पहले आरसीबी का कोई कप्तान नहीं कर सका है। बेंगलुरु की टीम ने कभी भी आईपीएल नहीं जीता है और पाटीदार के सामने फ्रेंचाइजी को पहले खिताबी जीत दिलाने का मौका रहेगा। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Playing 11: जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी आरसीबी और केकेआर, टीम संयोजन में देखने मिलेंगे बदलाव

ट्रॉफी पर होगी कोहली की नजरें 
पिछले सीजन पहले चरण में आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन दूसरे चरण में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। आरसीबी पिछली गलतियों से सीख लेते हुए इस सत्र में खेलने उतरेगी। उसके पास स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं जो शुरुआती सीजन से ही टीम का हिस्सा हैं। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक ट्रॉफी नहीं सके हैं। वहीं, केकेआर इस बार अनुभवी कप्तान रहाणे की अगुआई में उतरेगी जो घरेलू टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सफल रहे हैं।  

IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए
विज्ञापन

आइए जानते हैं केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 22 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा।

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें