फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB Playing-11: चार साल बाद ईडन गार्डन्स में होगा IPL मैच, चोट से जूझ रही कोलकाता का सामना बैंगलोर से

Thu, 06 Apr 2023 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction : लगभग चार साल के बाद केकेआर की टीम अपने घर में मुकाबला खेलेगी और इस दौरान टीम के मालिक शाहरुख खान भी उपस्थिति रह सकते हैं। केकेआर ने ईडन गार्डन्स में अपना पिछला मैच 28 अप्रैल, 2019 को खेला था जिसमें उसने मुंबई इंडियंस को 34 रन से हराया था। 
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) गुरुवार को आईपीएल के मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगा। अपने प्रमुख खिलाड़ियों के नहीं होने से संतुलित टीम तैयार करने को लेकर कोलकाता जूझ रहा है, लेकिन वह इस मुकाबले में घरेलू हालात का फायदा उठाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा। केकेआर की इस सत्र में शुरुआत खराब रही है। टीम को अपना शुरुआती मुकाबला मोहाली में पंजाब किंग्स से सात रन से गंवाना पड़ा था।  
विज्ञापन
Trending Videos

टीम के स्टार ऑलराउंडर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पारिवारिक कारणों के चलते आईपीएल के इस मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर भी बाहर हो गए क्योंकि उनकी पीठ की चोट का ऑपरेशन होना है। केकेआर की कप्तानी नीतीश राणा संभाल रहे हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि अय्यर सत्र के बीच में टीम के साथ जुड़ जाएंगे, लेकिन उनके बाहर होने से कोच चंद्रकांत पंडित की यह टीम अच्छे नेतृत्वकर्ता के लिए भी जूझ रही है।

लगभग चार साल के बाद केकेआर की टीम अपने घर में मुकाबला खेलेगी और इस दौरान टीम के मालिक शाहरुख खान भी उपस्थिति रह सकते हैं। केकेआर ने ईडन गार्डन्स में अपना पिछला मैच 28 अप्रैल, 2019 को खेला था जिसमें उसने मुंबई इंडियंस को 34 रन से हराया था। 

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
केकेआर की बल्लेबाजी पड़ी कमजोर
अय्यर के बाहर होने से टीम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई है। पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों ने निराश किया था और आंद्रे रसेल-वेंकटेश अय्यर की 50 रन की साझेदारी ही सबसे अच्छी थी। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी और उनसे अब इस मुकाबले में अच्छी पारी की उम्मीद है। 

गेंदबाजों ने बढ़ाई चिंता
पंजाब के खिलाफ केकेआर के मुख्य गेंदबाजों ने भी खूब रन लुटाए थे। तेज गेंदबाज टिम साउदी और स्पिनर सुनील नरेन ने काफी रन दिए थे जिससे पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बन पाया था। टीम प्रबंधन को गेंदबाजी पर भी काम करने की जरूरत है। 

कोहली-डुप्लेसिस को रोकना चुनौती



एक तरफ केकेआर की खराब गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है तो दूसरी तरफ आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस को रोकना टीम के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। विराट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 49 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। वहीं, फाफ ने 43 गेंद में 73 रन बनाए थे। आरसीबी के पास मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और आकाश दीप के रूप में ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण है जो किसी भी बल्लेबाजी को ढेर कर सकते हैं। ये तीनों ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का फायदा भी उठाना जानते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी/लोकी फर्ग्यूसन, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, डेविड विली, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीशन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मनदीप सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाशदीप, रीस टॉप्ले, हिमांशु शर्मा और माइकल ब्रेसवेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें