फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs GT Playing 11: कोलकाता में होगी शार्दुल ठाकुर की वापसी? बदला लेने उतरेगी हार्दिक की गुजरात टाइटंस

Sat, 29 Apr 2023 09:59 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs GT Playing 11 Prediction Today Match :पिछली बार कोलकाता ने रिंकू सिंह के तूफानी बल्लेबाजी की मदद से गुजरात को आखिरी ओवर में हरा दिया। रिंकू ने अहमदाबाद में यश दयाल के अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार (29 अप्रैल) को आमने-सामने होंगी। इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात की नजर कोलकाता से मिली पिछली हार का बदला लेने पर होगी। कोलकाता ने रिंकू सिंह के तूफानी बल्लेबाजी की मदद से गुजरात को आखिरी ओवर में हरा दिया। रिंकू ने अहमदाबाद में यश दयाल के अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन


शीर्ष पर पहुंच सकती है गुजरात की टीम
गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके सात मैचों में 10 अंक हैं। गुजरात ने पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है। दो मैचों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। अगर वह कोलकाता को हरा देती है तो शीर्ष पर पहुंच जाएगी। पहले और दूसरे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी 10-10 अंक हैं।
Trending Videos

गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता को चौथी जीत की तलाश
कोलकाता नाइटराइडर्स को अब तक आठ मैचों में तीन जीत ही मिली है। उसे पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के खाते में छह अंक हैं। उसे चौथी जीत की तलाश है। यह कोलकाता का नौवां मैच होगा। अगर वह गुजरात को हराने में कामयाब होती है तो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है। हारने की स्थिति में उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते कठिन हो जाएंगे।

शार्दुल की हो सकती है वापसी
कोलकाता की टीम की बात करें तो अनुभवी तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हो सकती है। वह पिछले मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि, शार्दुल ने बेंगलुरु में अभ्यास किया था। अब वह मैच खेलने के लिए तैयार हैं। अगर उनकी वापसी होती है तो वैभव अरोड़ा को बाहर बैठना पड़ सकता है। कोलकाता की टीम शार्दुल के लिए उमेश यादव को भी बाहर कर सकती है। उमेश अभी तक सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन के खिलाफ शार्दुल का रिकॉर्ड शानदार
शार्दुल ठाकुर का रिकॉर्ड शुभमन गिल के खिलाफ शानदार है। उन्होंने गिल को दो बार आउट किया है। गुजरात का यह ओपनर शार्दुल के खिलाफ 32 गेंद पर सिर्फ 36 रन ही बना सका है। वही, कोलकाता के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने ऋद्धिमाना साहा को चार बार आउट किया है। ऐसे में कप्तान नीतीश राणा मैच में नरेन और शार्दुल से शुरुआत में ही गेंदबाजी कराना चाहेंगे।

हार्दिक नहीं करेंगे बदलाव!
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तभी वह कुछ अलग फैसला करना चाहेंगे। हार्दिक की टीम पिछले दो मैचों में जीती है।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइटराइडर्स: एन जगदीशन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें