फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात लायंस ने केकेआर को छह विकेट से हराया

Sat, 21 May 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
हरफनमौला ड्वेन स्मिथ के टी-20 कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद सुरेश रैना (53) की कप्तानी पारी की बदौलत गुजरात लायंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल-9 में आठवीं जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

इस जीत से लायंस प्लेऑफ के नजदीक पहुंच गए हैं। केकेआर की ओर से  रखे गए 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने 39 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज स्मिथ को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर आउट कर मध्यम गति के गेंदबाज अंकित राजपूत ने गुजरात को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद ब्रैंडन मैककुलम भी कुछ खास नहीं कर सके और छह रन के  निजी योग पर स्पिनर सुनील  नारायन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

दिनेश कार्तिक जब आउट हुए उस समय गुजरात का कुल स्कोर 38 रन था। उन्हें 12 रन के निजी योग पर मोर्ने मोर्कल ने बोल्ड किया। एरोन फिंच 26 रन बनाकर रनआउट हुए। फिंच ने रैना के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 59 रन की अहम साझेदारी की। रविंद्र जडेजा 11 रन पर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


आईपीएल का 51 वां मुकाबला कानपुर में हुआ। कानपुर ने पहली बार टी-20 मुकाबले की मेजवानी की। टॉस जीती गुजरात लायंस के कहने पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 124 रन बनाए। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के दोनों ओपनरों ने अच्छी और सूझ-बूझ भरी शुरुआत दी। हालांकि दूसरे ओवर में पहले रॉबिन उथप्पा फिर कप्तान गौतम गंभीर ने अपना पहला-पहला चौका जड़ा। गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के इसी ओवर में प्रवीण कुमार ने गंभीर का कैच छोड़ा। लेकिन फिर चौथे ओवर में फिल्डर जकाती ने गंभीर को रनआउट कर अपनी टीम को बहुप्रतिक्षित पहली सफलता दिलाई। हालांकि इसी ओवर में रॉबिन ने एक चौका और छक्का लगाकर टीम की वापसी भी कराई।

केकेआर को दूसरा झटका मनीष पांडे का लगा। ड्वेन स्मिथ ने उनका शिकार किया। गुजरात का अगला शिकार रॉबिन हुए। उन्होंने 25 रनों का योगदान दिया। 9 वें ओवर में केकेआर ने पचास का आंकड़ा पार किया। इस वक्त तक गुजरात के हाथ में मैच पूरी तरह से आ गया। इसी कड़ी में स्मिथ ने पीयूष चावला का शिकार किया। यह उनका तीसरा और केकेआर का चौथा विकेट था। अपने अगले ओवर में स्मिथ ने शाकिब उल हसन को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया।

15 वे ओवर में युसूफ पठान ने अपने हाथ खोले। रविंद्र जडेजा के इस ओवर में उन्होंने लगातार एक चौका और एक छक्का लगाया। अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव और युसूफ के एक-एक चौके की मदद से केकेआर ने 10 रन बटोरे। सूर्यकुमार और युसूफ के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेथ ओवरों में एक बार फिर युसूफ ने हिट लगाने शुरू किए। 18 वें ओवर में 13 रन बटोरे। लेकिन 19 वें ओवर में वह भी आउट हो गए। युसूफ ने 36 रन बनाए। आखिरी ओवर में केकेआर बल्लेबाज जेसोन होल्डर भी आउट हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें