फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs DC: दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया, शार्दुल-अक्षर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, कुलदीप ने चार विकेट लेकर पलटा मैच

Sun, 10 Apr 2022 08:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कुलदीप ने 16वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने इस ओवर में पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 44 रन से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़कर दिल्ली को 215 रन तक पहुंचाया। जवाब में कोलकाता की पूरी टीम खलील अहमद और कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर धाराशाई हो गई।
विज्ञापन

कुलदीप ने 16वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने इस ओवर में पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया। कोलकाता की ओर से श्रेयस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कुलदीप ने चार और खलील ने तीन विकेट झटके।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। बड़े स्कोर की नींव दिल्ली के दोनों ओपनर, पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने रखी। दोनों ने 52 गेंदों पर 93 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर की 12वीं फिफ्टी रही। वहीं, यह पृथ्वी का यह लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने लखनऊ के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई थी। वरुण चक्रवर्ती ने शॉ को क्लीन बोल्ड किया।


डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ

इसके बाद डेविड वार्नर और कप्तान ऋषभ पंत ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी निभाई। 13वें ओवर में 148 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आंद्रे रसेल ने उमेश यादव के हाथों कैच कराया। इस दौरान वार्नर ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आईपीएल करियर की 51वीं फिफ्टी लगाई। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। 


ललित यादव चार गेंदों पर एक रन बना सके। वहीं, रोवमन पॉवेल छह गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ने गजब की बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़े। अक्षर 14 गेंदों पर  दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन और शार्दुल 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अर्धशतक लगाने के बाद डेविड वार्नर

दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में दिल्ली ने 39 रन बनाए। उमेश यादव के 19वें ओवर में 23 रन और पैट कमिंस के 20वें ओवर में दिल्ली ने 16 रन बनाए। कोलकाता के गेंदबाजों ने इस सीजन डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवरों में 13.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए। कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने दो विकेट झटके। वहीं, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला। 

शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल - फोटो : IPL/BCCI
216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान पहले ही ओवर में भारी ड्रामा देखने को मिला। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए ओपनिंग करने उतरे। वहीं, कोलकाता ने मुस्तफिजुर रहमान को गेंद थमाई। इस ओवर की पहली बॉल पर गेंद रहाणे के पास से होते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास पहुंची। इस पर पंत और गेंदबाज रहमान ने कैच आउट की अपील की और ऑन फील्ड अंपायर जे मदनगोपाल ने आउट करार दिया।

रहाणे ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस लिया। रिप्ले में पता चला कि गेंद पैड से लगकर विकेटकीपर के पास पहुंची थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर रहमान की गेंद रहाणे के पैड पर लगी। इस पर फिर से कप्तान पंत और रहमान ने अपील की। अंपायर मदनगोपाल ने फिर से रहाणे को आउट दिया।


खलील ने वेंकटेश को पवेलियन भेजा

रहाणे ने फिर से डीआरएस लिया और पता चला कि गेंद बैट पर लगकर पैड पर लगी थी। ऑन फील्ड अंपायर को फिर से अपना फैसला बदलना पड़ा और रहाणे नॉटआउट रहे। तीसरी गेंद पर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से विकेटकीपर पंत के पास पहुंची। इस गेंद पर कोई अपील नहीं हुई। बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद रहाणे के बैट से लगकर विकेटकीपर के पास पहुंची थी। इस तरह रहाणे को तीन जीवनदान मिले।

हालांकि, तीसरे ओवर में कोलकाता को पहला झटका लगा। वेंकटेश अय्यर आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें खलील अहमद ने अक्षर के हाथों कैच कराया। इसके बाद नियमित अंतराल पर कोलकाता के विकेट गिरते रहे और टीम इससे नहीं उबर सकी। अजिंक्य रहाणे भी जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस ने नीतीश राणा के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की।


मैच के दौरान श्रेयस के पैर पर चोट लगी थी। वह दर्द में दिखे थे।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को ललित यादव ने तोड़ा। उन्होंने नीतीश राणा को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। नीतीश 20 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 30 रन बना सके। इस बीच कप्तान श्रेयस ने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने विकेटकीपर शॉ के हाथों स्टंप कराया
विज्ञापन

इसके बाद सैम बिलिंग्स कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंदों पर 15 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए। 16वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी से मैच पलट दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने पैट कमिंस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे तीन गेंदों पर चार रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन (4) को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। छठी गेंद पर कुलदीप ने उमेश यादव का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। उमेश शून्य पर आउट हुए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन देकर चार विकेट झटके। 


कुलदीप यादव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें