फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: क्या नीलामी में मोटी रकम मिलने के बाद दबाव में हैं वेंकटेश अय्यर? बड़ी जिम्मेदारी को लेकर कही यह बात

Fri, 14 Mar 2025 09:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वेंकटेश ने 50 आईपीएल मैचों में 1326 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2024 के आईपीएल में केकेआर के खिताब जीतने वाले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
चंद्रकांत पंडित और वेंकटेश अय्यर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उपकप्तान नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में बिके थे। वेंकटेश इससे पहले सीजन में भी केकेआर का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। हालांकि, मेगा नीलामी में वेंकटेश को टीम में वापस लाने के लिए केकेआर ने पूरा जोर लगा दिया था और मोटी रकम में उन्हें खरीदा था। वेंकटेश इस बार उपकप्तानी की भूमिका भी निभाएंगे। 
विज्ञापन

वेंकटेश ने खिताब दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका 
वेंकटेश 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नीलामी में जिस कीमत पर खरीदा गया उसे वह नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन उम्मीदों के बोझ को खुद पर हावी भी नहीं दोने दे सकते। वेंकटेश ने कहा कि वह दबाव के बजाए अपने जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मालूम हो कि वेंकटेश ने पिछले सीजन केकेआर को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मिचेल मार्श फिट घोषित, आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलते दिखाई देंगे; सिर्फ बल्लेबाज की निभाएंगे भूमिका

वेंकटेश का आईपीएल करियर
वेंकटेश ने 50 आईपीएल मैचों में 1326 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2024 के आईपीएल में केकेआर के खिताब जीतने वाले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले सत्र में उन्होंने 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 46.25 के प्रभावशाली औसत से 370 रन बनाए थे। अय्यर का मानना है कि आईपीएल शुरू हो जाने के बाद इस तरह के आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'केकेआर का मेंटर बनने से पहले गौतम गंभीर से मांगी थी सलाह', आईपीएल से पहले ड्वेन ब्रावो का खुलासा
विज्ञापन

वेंकटेश ने ईडन गार्डन्स में बातचीत में कहा, जाहिर है, आप इसे (मोटी रकम) पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह ऐसा ही है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझसे इसके बारे में पूछा जाता है। मेरे लिए यह इसे आत्मसात करने और मुझे दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश के बारे में है। आईपीएल शुरू होने के बाद यह वास्तव में मायने नहीं रखता। आप अगर मैदान पर उतरने वाली एकादश का हिस्सा है। आप एक ऐसी टीम का हिस्सा हैं जो जीतने के लिए मैदान पर उतरती है।

वेंकटेश ने कहा, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि आपको किस रकम के साथ चुना गया या आपसे क्या उम्मीद की जाती है। अगर आप किसी टीम के लिए मैदान पर उतर रहे हैं, तो आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। मुझे लगता है कि अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ आपके द्वारा बनाए गए रनों की संख्या या आपके द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या मायने नहीं रखती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें