फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले केकेआर को लगा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये अहम बल्लेबाज; जानें कारण

Fri, 22 May 2026 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना जरूरी है। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
अंगकृष रघुवंशी और रहाणे - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की राह देख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वह सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। केकेआर का सीजन का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ 24 मई को है। केकेआर के लिए इस मैच में जीत ही एकमात्र विकल्प है। जीत के बाद ही केकेआर के लिए प्लेऑफ की संभावना है। ऐसे में इनफॉर्म बल्लेबाज रघुवंशी का बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन

केकेआर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में सिर पर चोट (कनकशन) लगने और बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर होने के कारण अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं।

इस सीजन जमकर चला रघुवंशी का बल्ला
युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह विकेटकीपिंग के साथ ही टीम के लिए सीजन में नियमित रूप से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।  21 साल के रघुवंशी ने सीजन के 13 मैचों की 12 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 82 रन है। 
विज्ञापन

केकेआर ने की है मजबूत वापसी 
केकेआर ने आईपीएल 2026 में जोरदार वापसी करते हुए अन्य टीमों को चौंकाया है। सीजन के शुरुआती छह मैचों में पांच हार के साथ सिर्फ एक अंक हासिल करने वाली कोलकाता ने बाद के सात मैचों में जीत के साथ 12 अंक हासिल किए हैं। टीम का अगर अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, केकेआर को अपनी जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के हार की दुआ करनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें