फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर की लगातार चौथी हार: मैच के बाद क्या बोले मॉर्गन, संजू सैमसन तो बेहद खुश थे

Sun, 25 Apr 2021 09:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ छह विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने वानखेड़े स्टेडियम में कहा कि उनकी टीम के गेंदबाज पिछले चार-पांच मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन


जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में सारा श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा, 'वे शानदार रहे, गेंदबाज पिछले चार-पांच मैचों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे है। सीनियर गेंदबाजों के साथ युवा भी अच्छा कर रहे है। मुझे उनकी कप्तानी करने में मजा आ रहा है।'

मैच में 41 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सैमसन ने कहा, 'मैं बल्लेबाजी के बारे में कभी बाहर से कुछ सोचकर आता नहीं हूं, मैं परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करता हूं। मैं बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं।'
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच क्रिस मॉरिस की तारीफ करते कहा कि वह बड़े बल्लेबाजों के विकेट लेना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'हम मॉरिस की आंखों में देख सकते थे कि वह बड़े बल्लेबाजों को आउट करना चाहते थे।'

मैच में चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लेने वाले मॉरिस ने कहा, 'इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी, हमने दोनों टीमों को जूझते हुए देखा। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को भारी नुकसान हुआ है लेकिन हमारे पास उनका विकल्प है।'

केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने हार के लिए लचर बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजी ने हमें निराश किया। हम शुरुआत से पीछे थे और इस विकेट पर लगभग 40 रन कम बनाए। हम जब भी आक्रमण करना चाह रहे थे तब विकेट गंवा दे रहे थे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें