फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: पंजाब, राजस्थान और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम यूएई पहुंची

Fri, 21 Aug 2020 06:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता की टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें 19 सितंबर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए गुरूवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गईं।

विज्ञापन


राजस्थान और पंजाब की टीम विशेष विमान के जरिए दुबई पहुंची क्योंकि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के कारण इस आईपीएल में यही आदर्श होगा। शाम में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी अबुधाबी पहुंच गई जहां टूर्नामेंट के दौरान उनकी टीम रहेगी।

खिलाड़ियों का रवानगी से पहले कई बार परीक्षण कराया जा चुका है और अब उन्हें छह दिन के पृथकवास में रहना होगा जिसमें पहले, तीसरे और छठे दिन कोविड-19 जांच की जाएगी। अगर वे इसमें निगेटिव आते हैं तो ही वे टूर्नामेंट के 'बायो-बबल' में प्रवेश कर पाएंगे और ट्रेनिंग करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


साथ ही टूर्नामेंट के दौरान हर पांचवें दिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का परीक्षण कराया जायेगा। इन तीनों टीमों ने रवानगी से पहले अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की फोटो पोस्ट की। राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह से सुरक्षा 'गियर' में कवर थी।

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंच जाएंगी जबकि अन्य दो टीमें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें सप्ताह के अंत में पहुंचेगी। आईपीएल के 60 मैच तीन स्थलों - दुबई, अबुधाबी और शारजाह - में 53 दिन तक खेले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें