फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया IPL का मैदान: भारत पहुंचे रसेल-नरेन, KKR से मचाते हैं धमाल

Tue, 23 Mar 2021 04:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आंद्रे रसेल और सुनील नरैन - फोटो : twitter@KKRiders
विज्ञापन

आईपीएल 2021 को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों  ने भारत आना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल और करिश्माई गेंदबाज सुनील नरेन  मुंबई पहुंचे। अब इन दोनों खिलाड़ियों को नियमों के मुताबिक सप्ताह भर क्वारंटीन में रहना होगा। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य हैं। इस साल आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। कोलाकाता नाइट राडर्स अपना पहला मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा। 

विज्ञापन

आईपीएल में भाग लेने वाले वेस्टइंडीज खिलाड़ियों की ये दूसरी खेप है जो भारत पहुंची है। इससे पहले दिनेश कार्तिक, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटि, संदीप वारियर और वैभव अरोड़ा रविवार को पहुंचे थे।  इनके अलावा रविवार को ही सहायक कोच अभिषेक नायर, सहायक गेंदबाजी कोच ओंकार साल्वी और स्टाफ के दूसरे सदस्य भी आए। 

इस मौके पर फैंस को संबोधित करते हुए सुनील नरेन ने कहा, जब कभी आप आईपीएल के बारे में सोचते हैं तो आप भारत के बारे में सोचते हैं। हमें उम्मीद है कि इस साल आईपीएल में हम बीते सत्र की अपेक्षा बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। 

वहीं भारत पहुंचने पर आंद्रे रसेल ने खुशी जाते हुए फैंस से कहा, हम आपके और करीब आ गए हैं क्योंकि इस बार मैच भारत में होंगे। रसेल ने आगे कहा,  हमें आप स्टैंड्स से या घरों में देख रहे होंगे उस समय हम बैंगनी और सुनहरी ड्रेस वाली टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें