न्यूजीलैंड ने दो शतकों के दम पर पहले टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान वेस्ट इंडीज पर दबाव बना दिया है।
मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्ट इंडीज ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। इससे पहले कीवी टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 508 रन बनाकर घोषित कर दी।
पहले दिन केन विलियम्सन (113) के शतक के बाद जेम्स नीशाम (107) ने भी शतक लगाया। नीशाम के साथ बीजे बाटलिंग ने 89 रनों की पारी खेली। ओपनर टॉम लाथम ने 83 रन बनाए।
इससे पहले केन विलियम्सन के बेहतरीन नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ने जमैका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन दो विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर पीटर फुल्टन (1) जल्द आउट हो गए लेकिन विलियम्सन और लाथम ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संकट से निकाला। लाथम 83 रन बनाकर आउट हुए।
कैरेबियाई गेंदबाज सुलेमान बेन ने 3 विकेट झटके। बेन के अलावा शेन शिलिंगफोर्ड ने भी 3 विकेट चटकाए।