फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की सीनियर टीम को कोचिंग देंगे किरन मोरे 

Sun, 14 Jul 2019 05:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरण मोरे
विज्ञापन

पिछले महीने ही अमेरिका के क्रिकेट निदेशक बने भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे अमेरिका की सीनियर राष्ट्रीय टीम को अंतरिम आधार पर कोचिंग भी देंगे। मोरे के साथ भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी और प्रवीण आमरे भी सहयोगी स्टाफ में होंगे। 

विज्ञापन


मोरे जून में अमेरिका के क्रिकेट निदेशक बने थे जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को हाई परफार्मेंस मैनेजर बनाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सहायक कोच डेविड साकेर और मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पामेंट भी उनके साथ थे। 

अमेरिका के मुख्य कोच पुबुडे दस्सानायके ने पद से इस्तीफा दे दिया है। समझा जाता है कि अमेरिका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से उनके मतभेद हो गए थे। जल्दी ही एक पूर्णकालिक कोच नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें