पंजाब के लिए युवा स्पिनर मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। शेल्डन कॉट्रेल ने दो तो मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल की झोली में 1-1 सफलता आई।
दुबई में खेले गए आईपीएल के छठे मैच में गुरुवार को केएल राहुल की आंधी आई। सीजन का पहला शतक ठोकते हुए राहुल ने रिकॉर्ड 132 रन ठोके, जिसके बूते KXIP ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 206/3 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में RCB की टीम 17 ओवर में ही 109 रन पर सिमट गई।
पूरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मिलकर भी केएल राहुल (132) के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाई। 23 रन कम ही पड़ गए।
मुरुगन अश्विन ने युजवेंद्र चहल को क्लीन बोल्ड कर। आरसीबी की पारी 17 ओवर में 109 रन पर समेटी।
रवि बिश्नोई ने वाशिंगटन सुंदर (27 गेंदों में 30 रन) को चलता किया
15 ओवर में 95/7
उमेश यादव को कुलदीप बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया।
ग्लेन मैक्सवेल ने शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड किया। 12 गेंदों में 12 रन बनाकर दुबे लौटे।
12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 80/5 शिवम दुबे (11) वाशिंगटन सुंदर (11)
54 गेंदों में 137 रन चाहिए
एबी डीविलियर्स भी आउट। 18 गेंदों में 28 रन बनाकर, मुरुगन अश्विन के शिकार हुए।
युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बेहतरीन गेंद पर आरोन फिंच को क्लीन बोल्ड कर दिया
बेहद मुश्किल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। अब आरोन फिंच औऱ एबीडीविलियर्स पर सारा दारोमदार
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली भी आउट हो गए। शेल्डन कॉट्रेल ने एक शॉर्ट पिच गेंद पर उन्हें सर्कल के भीतर कैच आउट करवाया।
पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले देवदत्त पडीक्कल पहले ओवर में ही आउट। शेल्डन कॉट्रेल ने चौथी गेंद में मिड ऑन पर रवि बिश्नोई द्वारा लपकवाया। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 2/1 आरोन फिंच (1) और जोस फिलिप (0)
देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच के सामने बुर्ज खलीफा सा विशाल लक्ष्य
19 ओवर में डेल स्टेन ने 19 रन दिए। केएल राहुल (116) और करुण नायर (8)
16.6 और 17.6 पर केएल राहुल का दो बार कैच छूटा। दोनों ही बार फिल्डर विराट कोहली थे।
17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 146/3 केएल राहुल (84) और करुण नायर (3)
16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 132/3 केएल राहुल (72) और करुण नायर (2)
एक बार फिर शिवम दुबे का जादू चला। लगातार दूसरे ओवर में दूसरी सफलता। निकोलस पूरन के बाद ग्लेन मैक्सवेल छह गेंदों में पांच रन बनाकर आउट
15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 126/2 केएल राहुल (70) और ग्लेन मैक्सवेल (3)
ग्लेन मैक्सवेल और उनके बीच की टक्कर दिलचस्प होगी
14 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 118/2 केएल राहुल (63) और ग्लेन मैक्सवेल (2)
अपने पहले ही ओवर में शिवम दुबे ने पंजाब की अहम साझेदारी तोड़ी। 17 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे निकोलस पूरन का कैच एबीडीविलियर्स ने लपका।
पिछले दो ओवर से सिर्फ 5-5 रन आ रहे थे, लेकिन नवदीप सैनी को इस ओवर में तीन चौके लगे। 13 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 114/1 केएल राहुल (61) और निकोलस पूरन (17)
केएल राहुल (50) और निकोलस पूरन (15)
केएल राहुल (49) और निकोलस पूरन (14)
उमेश यादव की तीसरे ओवर में पिटाई। छह की बजाय आठ गेंदों का फेंका ओवर। 10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 90/1 केएल राहुल (47) और निकोलस पूरन (11)
युजी ने सिर्फ पांच रन दिए। 9 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 70/1 केएल राहुल (36) और निकोलस पूरन (6)
आठवां ओवर लेकर आए नए गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने ओवर में आठ रन दिए। 8 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 65/1 केएल राहुल (35) और निकोलस पूरन (2)
पिछले मैच में आरसीबी की जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चहल सातवां ओवर फेंकने आए हैं। कप्तान कोहली इस साझेदारी को तोड़ना चाहते हैं।
पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 41/0 केएल राहुल (21) और मयंक अग्रवाल (20)
तीसरे ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने उमेश यादव को दो चौके मारे। तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 26/0 केएल राहुल (13) और मयंक अग्रवाल (13)
पहले ओवर में उमेश यादव ने आठ रन दिए तो डेल स्टेन के अगले ओवर में नौ रन निकले। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 17/0 केएल राहुल (13) और मयंक अग्रवाल (4)
पिछले मैच में बेहद महंगे साबित हुए उमेश यादव पहला ओवर फेंक रहे हैं।
कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करने को तैयार
आरसीबी के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं।
लगातार दूसरे मैच में क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।
विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है
नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विराट कोहली की कप्तानी वाली आरबीसी और युवा कप्तान केएल राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच टक्कर है।