गेंदबाजी में उमेश यादव और क्रिस वोक्स अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। दोनों ने पिछले मैच में पांच विकेट बांटे थे। युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने 56 गेंदों पर 77 रन लुटाए थे और एक विकेट उनके हिस्से में आए थे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को भी मौका मिल सकता है। उनकी गिनती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई गेंद के माहिर गेंदबाजों में होती है।
राहुल से फिर होगी पंजाब को बड़ी आस
पंजाब ने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराया था। स्थानीय खिलाड़ी लोकेश राहुल ने आईपीएल की सबसे तेज अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 16 गेंदों पर 51 रन बनाए थे जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। वह अपनी लय जारी रखना चाहेंगे। वैसे भी यह उनका घरेलू मैदान है। जबकि करुण नायर ने 33 गेंदों पर पचासा पूरा किया।
युवराज सिंह अपने पुराने दिनों की झलक नहीं दिखा सके हैं। पिछले मैच में 22 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। वह अपना टच हासिल करना चाहेंगे। डेविड मिलर और माकर्स स्टोइनिस डेथ ओवरों में उपयोगी योगदान देना चाहेंगे जैसा उन्होंने पिछले मैच में नाबाद 24 और 23 रन बनाकर किया था। विस्फोटक क्रिस गेल पारी की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि वह हालात से परिचित है।
2013 में उन्होंने इसी मैदान में 175 रन की पारी खेली थी। एरोन फिंच की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी जो पिछले मैच में उपलब्ध नहीं थे। पंजाब के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर अंकुश रखा था। मुजीब उर रहमान ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेलते हुए दो विकेट लिए थे।
संभावित टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ब्रेंडन मैकुलम, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक, टिम साउथी, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (विकेटकीपर), एरोन फिंच, करुण नायर, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, मार्कस स्टॉइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन (कप्तान), एंड्र्यू टाइ, मुजीब उर रहमान, मोहित शर्मा