मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने आगामी आईएलटी20 सीजन के लिए वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया कप्तान घोषित किया है। लीग की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी। इससे पहले इस टीम की कमान निकोलस पूरन संभाल रहे थे।
टी20 क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ी
पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 720 मैच खेल चुके हैं। वे 326 रन बनाकर क्रिस गेल को पछाड़ते हुए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। पोलार्ड अब तक 14237 रन बना चुके हैं। इस सीजन में पोलार्ड को टीम के कोच और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह का साथ मिलेगा।
टीम में वेस्टइंडीज की मजबूत मौजूदगी
टीम में आंद्रे फ्लेचर, रोमारियो शेफर्ड और अकीम ऑगस्टे जैसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज फ्लेचर ने अक्तूबर में हुए पहले आईएलटी20 ऑक्शन में 260,000 डॉलर की सबसे ऊंची बोली हासिल की थी।
लीग का कार्यक्रम
आईएलटी20 का चौथा सीजन अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। लीग 2 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगी, जिसमें कुल छह टीमें 34 मैच खेलेंगी। एमआई एमिरेट्स अपना अभियान 4 दिसंबर को दुबई में गल्फ जायंट्स के खिलाफ शुरू करेगी।
मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की टीम
- नीलामी से चुने गए खिलाड़ी: मोहम्मद रोहिद, जॉर्डन थॉम्पसन, नवीन-उल-हक, आन्द्रे फ्लेचर, नोसथुश केंजीगे, मोहम्मद शफीक, जैन उल आबिदीन, उस्मान खान, अकेम ऑगस्टे, अरब गुल, तजिंदर ढिल्लों, जहूर खान, और शाकिब अल हसन।
- रिटेंशन और डायरेक्ट साइनिंग: फजलहक फारूकी, टॉम बैण्टन, रोमाइरो शेफर्ड, क्रिस वोक्स, जॉनी बैर्स्टो, ए.एम. गजनफर, मोहम्मद वसीम, और कामिन्दु मेंडिस।
- वाइल्डकार्ड खिलाड़ी: निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड।