भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
- फोटो : @rashtrapatibhvn
टी20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट भेंट किया। राष्ट्रपति ने टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता देशभर की युवतियों और खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगी।
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
- फोटो : @rashtrapatibhvn
भारतीय टीम ने हाल ही में कोलंबो में खेले गए फाइनल में नेपाल को हराकर पहला टी20 ब्लाइंड महिला विश्व कप अपने नाम किया था। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'एक यादगार अवसर पर राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को अपने हस्ताक्षर वाली विशेष क्रिकेट बॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए, जिन पर उनके आशीर्वाद और शुभकामनाएं अंकित थीं।'
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
- फोटो : @rashtrapatibhvn
टीम की कप्तान दीपिका टीसी के नेतृत्व में भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। इस प्रतियोगिता में नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें भी शामिल थीं।