फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कौन हैं धनंजय, जो बने एक ही मैच में हैट्रिक लेने और छह गेंदों में छह छक्के खाने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज

Thu, 04 Mar 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कूलिज (एंटीगा)
विज्ञापन
1 of 5
अकिला धनंजय - फोटो : social media
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी-20 में चौके-छक्के की बरसात देखने को मिली। कैरेबियाई कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 11 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के लेग स्पिनर अकिला धनंजय एक ओवर में ही छह छक्के उड़ाए। वहीं, इस मैच में धनंजय ने भी हैट्रिक ली। इसी के साथ वह एक ही मैच में हैट्रिक लेने और छह गेंदों में छह छक्के खाने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बन गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
अकिला धनंजय - फोटो : social media
उन्होंने चौथे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर एविन लुईस (28), गेल (0) और निकोलस पूरन (0) को आउट किया। इस हैट्रिक के साथ धनंजय टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 15वें और श्रीलंका के चौथे गेंदबाज बन गए। बता दें कि धनंजय ने चार ओवर में 62 रन देकर तीन विकेट लिए। अगर मैच की बात करें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 41 गेंद बाकी रहते ही चार विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
कीरोन पोलार्ड - फोटो : twitter
वेस्टइंडीज की इस जीत में कप्तान पोलार्ड का अहम योगदान रहा है। उनकी तूफानी पारी की बदौलत ही कैरेबियाई टीम अपना पहला टी-20 जीत सकी। पोलार्ड भारत के युवराज सिंह के बाद टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे और सभी प्रारूपों में तीसरे बल्लेबाज बन गए। मालूम हो कि युवराज ने टी-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह कारनामा किया था।

4 of 5
अकीला धनंजय - फोटो : सोशल मीडिया
धनंजय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्का खाने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और नीदरलैंड के डॉन वैन बंगी एक ओवर में छह छक्के खा चुके हैं। धनंजय इन दोनों गेंदबाजों के साथ संयुक्त रुप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 36 रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अकिला धनंजय - फोटो : social media
उनसे पहले श्रीलंकाई गेंदबाज तिसारा परेरा को 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 34 रन पड़े थे। बता दें कि धनंजय ने आठ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट, 36 वनडे और 23 टी20 मैचों में क्रमश: 33, 51 और 25 विकेट लिए हैं। धनंजय निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं और उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक भी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें