इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन पांच मार्च से रायपुर में शुरू हो रही 'अनअकैडेमी सड़क सुरक्षा विश्व क्रिकेट सीरिज' में इंग्लैंड लीजैंड्स के कप्तान होंगे जबकि खालिद महमूद बांग्लादेश लीजैंड्स की कप्तानी करेंगे। पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू होगार्ड, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। वहीं, बांग्लादेश टीम में नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक भी शामिल होंगे।
इंग्लैंड लीजेंड्स टीम के खिलाड़ी पहुंचे रायपुर
इंग्लैंड लीजेंड्स टीम के आठ खिलाड़ी राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। मोंटी पनेसर, मस्टर्ड फिलिप, रेयान जे, अली अबीर, क्रिस्टोफर पॉल, मैथ्यू जेम्स, जेम्स ट्रेडब्ल, जेम्स रिचर्ड टीम के प्लेयर राजधानी में हैं। जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
खिलाड़ियों का लिया गया कोरोना सैंपल
राजधानी पहुंचने पर खिलाड़ियों का कोरोना सैंपल भी लिया गया। सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है। अभी सभी खिलाड़ियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। अगर खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो वे मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि इस टी-20 सीरिज का पहला सत्र 11 मार्च 2020 से खेला जाना था जो कोरोना महामारी के कारण चार मैचों के बाद रद्द हो गया।
सारी टीम इस प्रकार है:
इंग्लैंड लीजेंड्स
केविन पीटरसन, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक कॉम्पटन, क्रिस ट्रेमलेट, कबीर अली, साजिद महमूद, फिल मस्टर्ड, क्रिस शॉफिल्ड, जेम्स ट्रिडवेल, जोनाथन ट्रॉट, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड और जेम्स टिंडल
बांग्लादेश लीजैंड्स: खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, खालिद मसहूद, हनान सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, मोहम्मद शरीफ मुश्फिकुर रहमान, ममूद रशीद।