भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम से जॉनी बेयरस्टो को बाहर करने की आलोचना करते हुए पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अगर दौरा करने वाली टीम इस शानदार श्रृंखला में अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी नहीं उतारती तो यह मेजबान टीम के लिए अपमानजनक होगा। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए जॉनी बेयरस्टो को विश्राम देने का निर्णय करके गलती की है। हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। दरअसल, बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है।
पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम:
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।