फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटरसन की वापसी स्वान को आराम

Wed, 28 Nov 2012 11:20 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड ने अपनी रोटेशन पॉलिसी को भारत के खिलाफ आगामी वन-डे और टी-20 सीरीज में भी जारी रखा है। इसके तहत उसने स्पिनर ग्रीम स्वान को दोनों प्रारूप से बाहर रखा है जबकि स्टीवन फिन केवल वन-डे टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


केविन पीटरसन की वन-डे टीम में भी वापसी हो गई है लेकिन उन्हें टी-20 में आराम दिया गया है। 13 सदस्यीय टी-20 टीम में किसी भी विशेषज्ञ विकेटकीपर को शामिल नहीं किया गया है जबकि स्टुअर्ट मीकर को पहली बार टीम में जगह मिली है। श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में विकेटकीपर की भूमिका निभाने वाले बेयरिस्टो पर यह जिम्मेदारी रहेगी। नियमित विकेटकीपर क्रेग कीस्वेटर पर वन-डे में विकेटकीपिंग का जिम्मा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें