कोविड-19 महामारी के कारण भले ही सभी खेल गतिविधियां अनिश्चितकाल के लिए थम गई हों। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का अब भी मानना है कि अगर विंडो उपलब्ध होती है तो इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने संक्षिप्त लीग का प्रस्ताव दिया, जिसे बंद स्टेडियम में आयोजित किया जाना चाहिए और दर्शकों की जान को जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। पीटरसन ने कहा, यह क्रिकेट सत्र की शुरुआत है। मुझे लगता है कि दुनिया का प्रत्येक खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए बेताब है।