भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा चाहते हैं सभी देशवासी घर पर रहें क्योंकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई घर पर रहकर ही जीती जा सकती है। इस महामारी के खिलाफ हर व्यक्ति एक सैनिक है। पुजारा उन शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के तरीकों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई वीडियो कॉल में हिस्सा लिया था। देश में अभी 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है।
इस समय प्रत्येक व्यक्ति एक सैनिक है। अगर आप इंडोर रहोगे तो आप अपने देश के लिए युद्ध लड़ रहे हो। इसके लिए एकजुट प्रयास की जरूरत है, वर्ना हम इसे जीत नहीं सकते।
पुजारा फिटनेस के लिए घर पर बने जिम में एक्सरसाइज करते हैं। पुजारा ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे घर में जिम है। छोटे शहर में रहते हुए मैं बाहर जिम में जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकता क्योंकि लोग मुझे घेर लेंगे। घर पर जिम की वजह से मैं अपने स्ट्रेंथ सत्र, साइक्लिंग और रनिंग कर सकता हूं। मैं योग भी करता हूं जिससे काफी मदद मिलती है।’