कौन सी चार टीमें खेलेंगी प्लेऑफ?
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस (एमआई), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, 'इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि चोट या फिर किसी और कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है।'
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब
- फोटो : ANI
पीटरसन को यह भी लगता है कि इस सीजन में कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, क्योंकि उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस को 200 से ज्यादा के स्कोर का आसानी से पीछा करते देखा है। पीटरसन के अनुसार, टॉस बहुत ज्यादा अहम हो गया है। इस सीजन की सबसे अजीब बात यह है कि बल्लेबाजों को यह नहीं पता कि पहली पारी में सुरक्षित स्कोर क्या है।
इन टीमों को करना होगा कुछ खास
45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 2016 में खिताब को अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे। छह मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट 4.171 है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है।