फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: 'सैमसन की तरह करें वापसी', PM मोदी ने भरा BJP कार्यकर्ताओं में जोश; कहा- मजबूत रखें आत्मविश्वास

Fri, 03 Apr 2026 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

केरल चुनावों से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजू सैमसन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। पीएम ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में कैसे वापसी की जाती है, यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज से सीखा जा सकता है।
विज्ञापन
संजू सैमसन-पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक अनोखी प्रेरणा दी। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के हालिया प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में कैसे वापसी की जाती है, यह सैमसन से सीखा जा सकता है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिया कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र
शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन ने दिखाया कि आलोचनाओं के बीच भी कैसे खुद को मजबूत रखते हुए सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन किया जाता है। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।'

प्रधानमंत्री ने इसे सच्चे खिलाड़ी की पहचान बताते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह भी चुनावों में उसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ काम करें। उन्होंने खासतौर पर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और हर चुनावी गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : PTI
विश्व कप में चमके सैमसन
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने 321 रन बनाकर भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती मुकाबलों में साधारण प्रदर्शन के बाद उन्होंने नॉकआउट चरण में जबरदस्त वापसी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें