फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटरसन के चलते संघर्ष कर रहा है इंग्लैंडः गांगुली

Tue, 22 Jan 2013 05:45 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने वनडे सीरीज में इंग्लैंड के गिरते प्रदर्शन के लिए अनुभवी बल्लेबाज केविन पीटरसन को जिम्मेदार ठहराया है। गांगुली ने कहा कि केविन पीटरसन के खराब फॉर्म के चलते इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टीम इंडिया को उसके घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में बुरी तरह पस्त करने वाली इंग्लैंड टीम वनडे सीरीज में पिछड़ चुकी है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में पहला मुकाबला जीतने के बाद इंग्लैंड को लगातार दूसरे और तीसरे वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे भारत 2-1 की बढ़त ले चुका है। ऐसे में मोहाली में बुधवार को होने वाले चौथे मैच में यदि इंग्लैंड हारता है तो सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी।

गांगुली ने कहा कि अनुभवी पीटरसन अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पीटरसन ने राजकोट में 44, कोच्चि में 42 और रांची में 17 रन बनाए थे। तीनों बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। पीटरसन अपने करियर में 130 वनडे में 4,287 रन बना चुके हैं जिनमें नौ शतक शामिल है।
विज्ञापन


गांगुली ने उन्होंने कहा कि यदि इंग्लैंड को भारत के खिलाफ सीरीज में वापसी करनी है तो टीम के कप्तान एलेस्टर कुक या पीटरसन में से किसी एक को मैदान पर टिककर बड़े स्कोर बनाने की जरूरत है। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड को आगामी मैचों में भारत के खिलाफ कम से कम 275 का स्कोर बनाना होगा नहीं तो मेहमान टीम के लिए टीम इंडिया से पार पाना संभव नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि भारत ने इंग्लैंड को पिछले दो मैचों में 158 और 155 के स्कोर पर रोक दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें