फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने BCCI को दिया नोटिस

Fri, 03 Mar 2017 06:17 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे टीम इंडिया के गेंदबाज एस. श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को नोटिस भेजा है। श्रीसंत ने खुद पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन


अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होनी है। आपको बता दें कि साल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों जिनमें अजीत चंदीला और अंकित चवाण को हिरासत में लिया गया था। इन सभी को IPL के दौरान स्पॉटफिक्सिंग के आरोप में बीसीसीआई ने दोषी पाया था।

बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉटफिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें