फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार जाधव की इस गलती से पलट गई मैच की बाजी, 'विराट ब्रिगेड' को हुआ नुकसान

Fri, 29 Sep 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
केदार जाधव - फोटो : twitter
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के विजय रथ को रोक दिया। यही नहीं, कंगारू टीम ने 13 मैचों के बाद घर के बाहर जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन चौथे वन-डे में टीम ने शानदार वापसी करते हुए 21 रन की जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और डेविड वार्नर (124) व आरोन फिंच (94) की दमदार पारियों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद एक समय मेहमान टीम के हाथ से मैच फिसलता हुआ नजर आ रहा था जब केदार जाधव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर जमे हुए थे।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने टीम इंडिया की हार का ठिकरा इन पर फोड़ा

हालांकि, मैच में बड़ा बदलाव तो तब आया जब केन रिचर्डसन ने क्रीज पर अच्छी तरह जम चुके केदार जाधव को आउट किया। भारतीय पारी के 46वें ओवर में जाधव के रूप में टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ। जाधव ने 69 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली। वो जब क्रीज पर थे तब टीम इंडिया की जीत की आस लगी हुई थी क्योंकि जाधव दमदार शॉट जमा रहे थे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हावी थे।
विज्ञापन


फोटो सौजन्य: स्पोर्ट्सकीड़ा

ये भी पढ़ें: छक्कों की बौछार करने वाले हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड 

हालांकि, जाधव के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। दो गेंदों के बाद मनीष पांडे (33) कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। एमएस धोनी (13) भी मैच फिनिश करने में कामयाब नहीं रहे। इसका परिणाम यह रहा कि टीम इंडिया के लगातार 9 मैच के विजयी रथ का सफ़र रुक गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें