फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: टेस्ट क्रिकेट में पिता-पुत्र को आउट करने वाला पहला भारतीय कौन? केबीसी में पूछा गया 25 लाख रुपये का सवाल

Fri, 25 Aug 2023 09:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविचंद्रन अश्विन ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में तेगनरायण चंद्रपाल को आउट किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य ज्ञान पर आधारित टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस सवाल का सही जवाब देने पर प्रतिभागी को 25 लाख रुपये मिलने थे। सवाल यह था कि टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों को आउट करने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन है। विकल्प के रूप में रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी का नाम दिया गया था। 
विज्ञापन


इस सवाल का सही जवाब रविचंद्रन अश्विन है। अश्विन ने इसी साल की शुरुआत में यह कारनामा किया था। भारतीय टीम ने इसी साल जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। इसी सीरीज के पहले मैच में तेगनरायण चंद्रपाल को आउट करने के साथ ही अश्विन ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था और टेस्ट क्रिकेट में पिता-पुत्र दोनों को आउट करने वाले पहले भारतीय बने थे।

विज्ञापन


अश्विन ने सीरीज के पहले टेस्ट में तेगनरायण को क्लीन बोल्ड किया था। तेगनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे हैं। अश्विन उनके खिलाफ भी खेल चुके हैं और उन्हें चार बार आउट कर चुके हैं। अश्विन ने चंद्रपॉल को 2011 और 2013 में आठ पारियों में चार बार पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन

अश्विन ने चंद्रपॉल के बाद अब उनके बेटे को भी आउट किया है। वह पिता के बाद बेटे को भी टेस्ट में आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वीसम अकरम, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका के सिमोन हार्मर ऐसा कर चुके हैं।

पिता और पुत्र को टेस्ट में आउट करने वाले गेंदबाज
गेंदबाज पिता-पुत्र
इयान बॉथम लांस और क्रिस केर्न्स
वसीम अकरम लांस और क्रिस केर्न्स
मिचेल स्टार्क शिवनारायण और तेगनारायण चंद्रपॉल
सिमोन हार्मर शिवनारायण और तेगनारायण चंद्रपॉल
रविचंद्रन अश्विन शिवनारायण और तेगनारायण चंद्रपॉल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें