रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
2018 एशिया कप में लगाया था शतक
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो वनडे में शतकीय पारी खेली थी। वह इस बार हैट्रिक पूरा करने उतरेंगे। 2019 विश्व कप में शतकीय पारी खेलने से पहले हिटमैन ने 2018 में एशिया कप के दौरान दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, पिछली तीन पारियों में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 50 रन का आंकड़ा पार किया है। 2018 एशिया कप में उन्होंने एक 52 रन की पारी भी खेली थी।
पाकिस्तान के खिलाफ पिछली पांच पारियां
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के पिछले पांच वनडे पारियों को देखें तो उन्होंने इस दौरान दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। रोहित ने 342 रन बनाए हैं। वह एक बार शून्य पर आउट हुए और एक बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने।
| रन |
जगह |
साल |
| 140 |
मैनचेस्टर |
2019 |
| 111* |
दुबई |
2018 |
| 52 |
दुबई |
2018 |
| 0 |
ओवल |
2017 |
| 91 |
बर्मिंघम |
2017 |