फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल जगत में त्योहार की धूम: अर्जुन से कुलदीप तक, किन क्रिकेटर्स की पत्नियों के लिए खास होगा पहला करवा चौथ?

Thu, 29 Oct 2026 08:50 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इस करवाचौथ क्रिकेट के मैदान के सितारों की निजी जिंदगी भी चर्चा में रह सकती है।
  • अर्जुन तेंदुलकर से लेकर कुलदीप यादव और शिखर धवन तक, साल 2026 में कई क्रिकेटर्स ने नई जिंदगी की शुरुआत की है।
  • अब शादी के बाद पहला करवाचौथ किसके लिए होगा खास और किन जोड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें? जानिए...
विज्ञापन
खेल जगत का पहला करवाचौथ - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक, कई सितारों के लिए यह त्योहार खास रहने वाला है। खास तौर पर उन खिलाड़ियों की पत्नियों के लिए, जिनकी शादी इस साल हुई है। भारतीय क्रिकेट के कई चर्चित चेहरों ने साल 2026 में अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी शादी के बाद यह पहला करवाचौथ होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : PTI
1. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए थे। मुंबई में आयोजित इस शादी में क्रिकेट, मनोरंजन और कारोबारी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। अर्जुन और सानिया की शादी काफी चर्चा में रही थी। अब शादी के करीब आठ महीने बाद करवाचौथ का त्योहार उनके लिए खास हो सकता है। अगर सानिया इस पारंपरिक त्योहार को मनाती हैं, तो यह शादी के बाद उनका पहला करवाचौथ होगा।

वंशिका और कुलदीप - फोटो : PTI
2. कुलदीप यादव और वंशिका सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2026 को वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में हुई इस शादी में परिवार और क्रिकेट जगत के करीबी लोग शामिल हुए थे। कुलदीप और वंशिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के परिवार कानपुर से ताल्लुक रखते हैं। कुलदीप की शादी पहले नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। अब शादी के बाद आने वाला करवाचौथ दोनों के लिए एक नया अनुभव हो सकता है।

शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
3. शिखर धवन और सोफी शाइन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 21 फरवरी 2026 को सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में शादी की थी। दोनों के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से थी और जनवरी 2026 में उन्होंने सगाई की जानकारी भी साझा की थी। शादी के बाद धवन की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ। ऐसे में इस साल का करवाचौथ उनके लिए भी खास हो सकता है। हालांकि, सोफी शाइन करवाचौथ का व्रत रखेंगी या नहीं, इसकी सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है।

श्वेता पुंडेर, यश दयाल - फोटो : एक्स
4. यश दयाल और श्वेता पुंडीर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल की शादी भी साल 2026 में चर्चा में रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 4 फरवरी 2026 को अपनी लंबे समय से साथी रहीं श्वेता पुंडीर के साथ नोएडा में निजी समारोह में शादी की थी। यश दयाल आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहे हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी इस खबर ने भी क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। शादी के बाद यह करवाचौथ उनके लिए भी खास हो सकता है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर इन जोड़ियों पर रहेंगी नजरें
इस बार करवाचौथ के मौके पर खेल जगत के इन नवविवाहित जोड़ों को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर अक्सर क्रिकेटरों और उनके परिवारों की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें चर्चा में रहती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-से सितारे इस त्योहार की झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें