फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'एक भारतीय क्रिकेटर ने मुझसे संन्यास लेने कहा था...', वापसी कर रहे करुण नायर ने किया खुलासा

Mon, 16 Jun 2025 05:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नायर के लिए भारतीय टीम में वापसी कर पाना आसान नहीं था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया। नायर के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने खुलासा करते हुए बताया है कि एक मशहूर भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी थी और फ्रेंचाइजी लीग के जरिये वित्तीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने कहा था। हतोत्साहित करने वाली सलाह के बावजूद नायर डटे रहे और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन

प्लेइंग-11 में जगह बनाने के दावेदार 
नायर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच का हिस्सा थे। उन्होंने भारत ए के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था और प्लेइंग-11 में जगह बनाने की अपनी दावेदारी पुख्ता की थी। नायर ने डेली मेल को दिए साक्षात्कार में कहा, मुझे अभी भी याद है कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने मुझे फोन किया था और कहा था कि आपको संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि इन लीगों में मिलने वाला पैसा मुझे आर्थिक रूप से सुरक्षित करेगा। 

उन्होंने कहा, ऐसा करना आसान होता, लेकिन मैं जानता था कि पैसे के बावजूद, मैं इतनी आसानी से हार मानने के लिए खुद को कोसता रहूंगा। मैं कभी भारत के लिए नहीं खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ूंगा। यह सिर्फ दो साल पहले की बात है और देखिए अब मैं कहां हूं। यह पागलपन है, लेकिन अंदर से मुझे पता था कि मुझमें क्षमता है। 

घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन 
नायर के लिए भारतीय टीम में वापसी कर पाना आसान नहीं था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया। नायर के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2023 और 2024 काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्टनशायर का प्रतिनिधित्व किया है और 10 मैचों में 52.57 के औसत से 736 रन बनाए हैं जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। 
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हुए नायर ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में 16 पारियों में 53.93 के औसत से 863 रन बनाए जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने आठ पारियों में 389.50 के औसत और 124.04 के स्ट्राइक रेट से 779 रन बनाए जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में नायर ने छह पारियों में 42.50 के औसत और 177.08 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए। इस तरह नायर आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें