फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karun Nair: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने से तिलमिलाए करुण नायर? चयनकर्ताओं के फैसले पर कही ये बात

Fri, 14 Feb 2025 03:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी। इस दौरान जब चयनसमिति के अध्यक्ष से करुण नायर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने 33 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ की और घरेलू क्रिकेट के प्रजर्शन को सराहा, लेकिन कहा कि बल्लेबाज को शीर्ष क्रम में शामिल करना मुश्किल है।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रारंभिक टीम में बड़े फेरबदल कर अंतिम 15 का एलान कर दिया। करुण नायर को एक बार फिर चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार होना पड़ा है। अब इसपर स्टार खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

अगरकर ने की थी नायर की तारीफ
हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी। इस दौरान जब चयनसमिति के अध्यक्ष से करुण नायर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने 33 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ की और घरेलू क्रिकेट के प्रजर्शन को सराहा, लेकिन कहा कि बल्लेबाज को शीर्ष क्रम में शामिल करना मुश्किल है। अगरकर ने कहा- इस तरह के प्रदर्शन अक्सर नहीं होते। हालांकि, केवल 15 स्थान उपलब्ध होने के कारण हम सभी को शामिल नहीं कर सकते।

अगरकर के बयान पर क्या बोले नायर?
अब इस मुद्दे पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अगरकर के बयान का समर्थन करते हुए रेवस्पोर्ट्ज से कहा- उन्होंने स्पष्ट बयान देकर मुझे किसी अंधेरे में नहीं रखा। यह अच्छी बात है। इससे खिलाड़ी के लिए यह समझना आसान हो जाता है कि उसे कहां जाना है और उसे क्या करना है। कम से कम मेरे लिए, यह सिर्फ अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करने और फिलहाल रणजी ट्रॉफी जीतने पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में चमके नायर
2017 में भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सत्र में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मैचों में 752 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने विदर्भ के लिए रणजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में विदर्भ ने 198 रन से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में करुण नायर ने पहली पारी में 122 रन बनाए थे जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें