फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Karthik Injury: दिनेश कार्तिक की पीठ में समस्या, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल

Mon, 31 Oct 2022 05:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी और वह मैदान छोड़कर चले गए। मैच में आखिरी पांच ओवर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली थी। 
 
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक (बाएं) ऋषभ पंत (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चोटिल हो चुके हैं। उनकी पीठ में समस्या है और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी और वह मैदान छोड़कर चले गए। मैच में आखिरी पांच ओवर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली थी।

AUS vs IRE: आयरलैंड के मैकार्थी ने की ऐसी फील्डिंग कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर भी हैरान रह गए, VIDEO

विज्ञापन

कार्तिक के बाहर जाने पर टीम में ऋषभ पंत का शामिल होना तय है। हालांकि, लोकेश राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट पंत को मौका देना पसंद करेगा।  

कार्तिक की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसी चोट ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय लेती है। अगर कार्तिक की चोट गंभीर होती है तो भारत की परेशानी बढ़ सकती है। 

T20 WC: भारत की हार पर बोले हरभजन- रोहित को मुश्किल फैसले लेने होंगे, इन दो खिलाड़ियों को मौका मिलना जरूरी

विज्ञापन

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा"कार्तिक की पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। हमें उनकी पीठ की ऐंठन की गंभीरता के बारे में नहीं पता है। मेडिकल टीम उन्हें फिट करने के लिए काम कर रही है, क्योंकि गर्मी और मालिश करने से दर्द को जल्दी कम करने में मदद मिलती है। इसलिए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर नहीं मानना चाहिए।"

Virat Kohli: विराट के कमरे में घुसने वाले युवक पर कार्रवाई, घटना में शामिल सभी लोग बर्खास्त, जानें पूरा मामला

इस टूर्नामेंट में अब तक कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 गेंद में छह रन बनाए। सूर्यकुमार के साथ 52 रन की साझेदारी के दौरान उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उनकी जमकर आलोचना हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें