फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: राहुल-मयंक पर कर्नाटक का दारोमदार, तमिलनाडु से होगी खिताबी टक्कर

Thu, 24 Oct 2019 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष/राहुल - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण भारत की दो टीमें कर्नाटक और तमिलनाडु शुक्रवार को जब पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी तो सभी की निगाह शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन और लोकेश राहुल रहेगी।

विज्ञापन


मनीष पांडेय की अगुआई वाली कर्नाटक का दारोमदार मयंक, राहुल और देवदत्त पडिक्कल पर होगा। वहीं दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु को अश्विन से उम्मीद होगी। बल्लेबाजी में बाबा अपराजिता (532 रन), अभिनव मुकुंद (515 रन) और कार्तिक (407 रन) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 

ऑलराउंडर विजय शंकर और युवा शाहरुख खान भी बुधवार को गुजरात पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम को उनसे फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं कर्नाटक के देवदत्त (598 रन) दो शतकों और पांच अर्द्धशतकों की मदद से टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। राहुल (546) और मनीष (525) भी पूरे रंग में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें