फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक प्रीमियर लीगः टीम के मालिक को क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी के आरोप में किया गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2019 11:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बेलागवी पैंथर्स - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक प्रीमियर लीग के मैच फिक्सिंग मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलागवी पैंथर्स टीम के मालिक अशफाक अली थारा को गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ अश्फाक थारा पर टूर्नामेंट में सट्टेबाजी करने का आरोप है। अश्फाक के खिलाफ कर्नाटक पुलिस एक्ट के तहत सट्टेबाजी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
सेंट्रल क्राइम ब्रांच - फोटो : सोशल मीडिया
जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने बताया कि अश्फाक थारा के खिलाफ केपीएल के दौरान सट्टेबाजी के पुख्ता सबूत हैं। केएससीए द्वारा संचालित केपीएल टूर्नामेंट इस साल 16 से 31 अगस्त तक खेला गया था।
विज्ञापन

3 of 4
कर्नाटक प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा और पर्यटन व्यवसायी अशफाक अली थारा ने 2017 में बेलागवी पैंथर्स टीम खरीदी थी। केंद्रीय अपराध शाखा सीबीबी ने कई दिनों की पूछताछ के बाद अशफाक को गिरफ्तार किया। अशफाक के अलावा केपीएल से जुड़ी अन्य टीमों के खिलाड़ियों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

4 of 4
अशफाक अली थारा - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने बताया कि बेलागवी पैंथर्स टीम के मालिक अशफाक मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। अशफाक ने दुबई के बुकी के साथ मिलकर केपीएल में सट्टेबाजी को अंजाम दिया था। मैच फिक्सिंग को लेकर अभी पूछताछ जारी है। अशफाक केपीएल के दौरान अन्य टीमों के खिलाड़ियों के संपर्क में थे, उन खिलाड़ियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें