फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: BCCI के बाद अब कर्नाटक क्रिकेट संघ ने खोली तिजोरी, एक करोड़ रुपये की मदद

Sun, 29 Mar 2020 05:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नाटक क्रिकेट संघ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को 1 करोड़ रुपये देगा। कोविड-19 महामारी के खिलाफ यह क्रिकेट बोर्ड केंद्र और राज्य सरकार को 50-50 लाख रूपये दान करेगा। केएससीए प्रवक्ता ने कहा, ‘केएससीए बीसीसीआई के जरिए प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष में 50 लाख रूपये और मुख्यमंत्री कर्नाटक सरकार राज्य राहत कोष में 50 लाख रूपये का योगदान करना चाहता है। यह दान केंद्र और राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और भारतीय नागरिकों की रक्षा करने तथा कोविड-19 से निपटने के लिए अनुसंधान को प्रोत्साहित करने में योगदान देने के लिए है। हम अन्य जरूरी सहयोग मुहैया कराने के लिये भी प्रतिबद्ध हैं।’

विज्ञापन


BCCI ने दिए 51 करोड़

दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड BCCI ने शनिवार को 51 करोड़ रूपये का दान दिया था। 2 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेटवर्थ वाले BCCI को बीते दिनों ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। तमाम खेल प्रेमी यह जानना चाहते थे कि आखिर संकट की इस घड़ी में भारतीय क्रिकेट बोर्ड आगे क्यों नहीं आ रहा। केएससीए के अलावा कुछ अन्य राज्य संघों जैसे बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें