Kapil Dev: सीने में दर्द की शिकायत के बाद कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। 62 वर्षीय कपिल गुरुवार देर रात अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि वह फिलहाल आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर है।
यह खबर जैसे ही बाहर आई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के चाहने वाले व्याकुल हो उठे। खेल जगत से लेकर प्रशंसक तक हर कोई अब कपिल देव की लंबी उम्र की दुआ कर रहा है।