फिल्म 83 में रणवीर सिंह जहां विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंगे। शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें रणवीर और दीपिका एक साथ दिखेंगे। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका की है। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म कही जा रही 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक कबीर खान की ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।