फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले कपिल देव की विराट कोहली को नसीहत, कहा- अहंकार छोड़ें

Tue, 18 Jan 2022 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कपिल ने कहा कि कप्तानी का दबाव हटने के बाद कोहली खुलकर खेल सकेंगे। पिछले कुछ समय से वह काफी दवाब झेल रहे थे। अब वह बल्लेबाजी पर फोकस कर सकेंगे।
विज्ञापन
कपिल देव और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है। अब वह टी-20, वनडे के बाद टेस्ट में भी किसी दूसरे कप्तान के अंदर खेलते दिखेंगे। इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। अक्तूबर 2016 के बाद वह पहली बार किसी दूसरे कप्तान के अंदर वनडे खेलेंगे। वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली को नसीहत दी है।
विज्ञापन


कपिल ने कोहली के फैसले का स्वागत किया
कपिल ने कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उनसे अहंकार छोड़ने और नए कप्तान के अंदर अच्छा प्रदर्शन करने कहा है। साथ  कपिल ने मिड-डे अखबार से कहा- कोहली पिछले कुछ समय से बुरे फॉर्म से जूझ रहे हैं। अब कप्तानी का दबाव हटने के बाद कोहली खुलकर खेल सकेंगे। पिछले कुछ समय से वह काफी दवाब झेल रहे थे। अब वह बल्लेबाजी पर फोकस कर सकेंगे।

"एक बल्लेबाज के रूप में कोहली को नहीं खो सकते"
कपिल ने कहा- कोहली को सबसे पहले अहंकार को छोड़ना होगा, क्योंकि वह कप्तान नहीं हैं। उन्हें आगे बढ़ना होगा और टीम के साथ चलना होगा। युवा खिलाड़ियों के अंदर उन्हें खेलने की आदत डालनी होगी। इससे उनको और भारतीय क्रिकेट को फायदा होगा। विराट के पास काफी अनुभव और वह युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं। हम फिलहाल कोहली को बतौर बल्लेबाज खोने की क्षमता नहीं रखते हैं। किसी भी हालत में नहीं। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं।  
विज्ञापन


कपिल ने गावस्कर और अजहरुद्दीन का दिया उदाहरण
63 साल के कपिल ने उदाहरण देते हुए कहा- सुनील गावस्कर को भी मेरी कप्तानी में खेलना पड़ा था। वह मुझसे काफी सीनियर थे। मैं भी श्रीकांत और मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेला था। मेरे अंदर कोई अहंकार नहीं था। हम बल्लेबाज के तौर पर कोहली को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। पहला मैच पार्ल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें