नीलामी में नहीं बिक सके थे विलियमसन
आईपीएल 2025 की शुरुआत गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। विलियमसन ने कहा, आईपीएल ऐसी लीग है जिसने इस खेल को काफी विकसित किया है। भारत में इसका अलग ही क्रेज है। यहां के 150 करोड़ लोग इस खेल के दीवाने है जो इसमें शामिल होने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए इसमें खेलने एक अच्छा मौका है। मालूम हो कि विलियमसन को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Weather Forecast: आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल; कोलकाता में कल भारी बारिश का अलर्ट
विलियमसन बोले- कोहली डालेंगे प्रभाव
विलियमसन ने इसके साथ ही आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की। विलियमसन ने कहा कि खेल के प्रति कोहली के बदले हुए रवैये से उनकी बल्लेबाजी या उसके प्रभाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान का कहना है कि कोहली इस आईपीएल सीजन प्रभाव डालेंगे। विलियमसन ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोहली फिर से बड़ा प्रभाव डालने जा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट के लगभग हर सत्र में किया है। मुझे पता है कि वह आरसीबी के साथ खिताब जीतने के लिए बेहद प्रेरित है और मुझे यकीन है कि वे इस सत्र में उसके आसपास होंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony: कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह, कौन-कौन करेगा शिरकत? जानें कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी
उन्होंने कहा, यह काफी दिलचस्प है क्योंकि खिलाड़ी अपने करियर के अलग-अलग चरणों , अलग-अलग दौर से गुजरते हैं। वह निश्चित रूप से कई वर्षों से खेल रहा है। उनकी शैली शायद थोड़ी बदल गई है लेकिन जुनून बना हुआ है और हमने हाल ही में उनके प्रदर्शन में भी इसे देखा है।