फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पहले केन विलियम्सन ने की 'बारिश'

Sat, 20 Sep 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन विलियम्सन के शानदार शतक की बदौलत नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के एक मुकाबले में केप कोबरा को डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर 33 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


रायपुर में टॉस जीतकर केप कोबराज ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दर्न टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

न्यूजीलैंड की इस टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 49 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें उसके 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, एंटोन डेवसिच ने भी 67 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.4 ओवरों में 140 रनों की साझेदारी की। हालांकि इन दोनों का विकेट 14वें ओवर में ही गिर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश ने अफ्रीकी टीम का बिगाड़ा काम

अच्छी शुरुआत ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया था, लेकिन दूसरे छोर पर 3 बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। दोनों ओपनरों के धमाकेदार प्रदर्शन के अलावा वीजे वॉटलिंग ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। केप कोबरा के लिए चार्ल लांगेवेल्ट और वाएने फिलेंडर ने दो-दो विकेट झटके।

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरे केप कोबराज ने पहली ही गेंद पर स्टेन वान जेल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बनाए थे कि ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो गई और लगातार होती रही।

इसके बाद मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस से घोषित किया गया। हाशिम अमला ने 20 रन बनाए जबकि रोबिन पीटरसन ने नाबाद 17 रन बनाए। केन विलियम्सन को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें