फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का डांस देखकर खुश हुए KRK, अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने का दिया ऑफर

Sat, 15 Apr 2023 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली बीच-बीच में अपने डांस से भी लोगों को एंटरटेन भी करते रहते हैं। हालांकि, इस आईपीएल में उन्होंने डांस की कोई झलकी नहीं दिखाई है, लेकिन उनके कई पुराने डांस वीडियोज वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
केआरके ने कोहली के डांस पर टिप्पणी की है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली का जोशिला अंदाज फैंस का काफी पसंद आता है। चाहे वह बल्लेबाजी हो या फिर उनकी फील्डिंग, वह हर अंदाज में फैंस का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि फैंस स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे भी लगाते हैं। वह आरसीबी के लिए इस सीजन में तीन मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन

सिर्फ अपनी बैटिंग से ही नहीं कोहली बीच-बीच में अपने डांस से भी लोगों को एंटरटेन भी करते रहते हैं। हालांकि, इस आईपीएल में उन्होंने डांस की कोई झलकी नहीं दिखाई है, लेकिन उनके कई पुराने डांस वीडियोज वायरल हो चुके हैं। हाल ही में केकेआर के खिलाफ मैच के बाद कोहली शाहरुख खान से 'झूमे जो पठान' गाने के स्टेप सीखते दिखे थे। अब उनके डांस पर खुद को 'फिल्म क्रिटीक' कहने वाले कमाल आर खान ने तंज कसा है और मजाक किया है।

कोहली के आईपीएल 2020 के दौरान किए गए पुराने डांस के वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा- मैं कोहली के डांस स्किल से बेहद खुश और इम्प्रेस हूं। ऐसे में मैं उन्हें अपनी फिल्म 'देशद्रोही-2' के लिए आइटम नंबर करने का ऑफर देता हूं। दरअसल, केआरके 2008 में  फिल्म 'देशद्रोही' और 2014 में 'एक विलेन' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा केआरके 'बिग बॉस' शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन

विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 46वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए थे। हालांकि, उनकी पारी भी बैंगलोर को जीत नहीं दिला सकी। आरसीबी की टीम इस सीजन अब तक तीन में से दो मैच हार चुकी है। कमेंटेटर साइमन डूल ने कोहली पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कोहली सिर्फ अपने माइलस्टोन का ध्यान रखते हैं। इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस बयान को बेतुका बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें